केंद्रीय मंत्री ने कुरडेग में सभा कीफोटो फाइल:18एसआइएम:14-संबोधित करते केंद्रीय मंत्रीप्रतिनिधिकुरडेग(सिमडेगा). छत्तीसगढ़ के सांसद सह केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय ने सिमडेगा विधान सभा प्रत्याशी विमला प्रधान के पक्ष में कुरडेग प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने कुटमाकछार, पतराटोली, कोकराछेरा, केंदुटोली, कसडेगा, चाड़रीमुंडा में सभाएं की. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पत्थलगांव विधायक शिव शंकर पाइकरा, कुनकुरी के विधायक रोहित साय, पूर्व विधायक भरत साय, जशपुर मंडल के युवा अध्यक्ष उपेंद्र यादव आदि भी उपस्थित थे. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया. सभा में केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि झारखंड का विकास अब तक नहीं हुआ है. जबकि झारखंड के साथ ही अलग हुए राज्य छत्तीसगढ़ व उत्तराखंड विकास की डगर पर अग्रसर हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं होने के कारण ही विकास नहीं हो पा रहा है. केंद्र में भाजपा की सरकार है. झारखंड में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी तभी विकास संभव होगा.उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ मॉडल लागू किया जायेगा. इस अवसर पर विधायक शिव शंकर पाइकरा, कुनकुरी विधायक रोहित साय सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र साय, कैलाश अग्रवाल, विश्राम साय, महेंद्र साहू, दिनेश, उमेश जायसवाल, केदारनाथ गुप्ता, लीला देवी, विनोद जायसवाल, अरविंद जायसवाल, अजय गुप्ता, लियाकत अली आदि उपस्थित थे.
:5::: पूर्ण बहुमत दें, विकास जरूर होगा: मंत्री
केंद्रीय मंत्री ने कुरडेग में सभा कीफोटो फाइल:18एसआइएम:14-संबोधित करते केंद्रीय मंत्रीप्रतिनिधिकुरडेग(सिमडेगा). छत्तीसगढ़ के सांसद सह केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय ने सिमडेगा विधान सभा प्रत्याशी विमला प्रधान के पक्ष में कुरडेग प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने कुटमाकछार, पतराटोली, कोकराछेरा, केंदुटोली, कसडेगा, चाड़रीमुंडा में सभाएं की. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पत्थलगांव विधायक शिव शंकर पाइकरा, कुनकुरी के […]
