कोलेबिरा. प्रखंड में पिछले दो महिनों से मोबाइल सेवा कंपनी एयरटेल, रिलायंस रिम और स्मार्ट की लचर सेवा से उपभोक्ता परेशान हैं. विदित हो कि प्रखंड में एक ही टावर में उक्त तीनों कंपनी के मशीन लगे हुए है. ऐसे में जेनेरेटर में तेल खत्म हो जाने या अन्य कोई तकनीकी खराबी के कारण तीनों की सेवा बाधित हो जाती है. आम तौर पर इन कंपनियांे की सेवा देर रात से बंद होने के बाद सुबह के 10-11 बजे तक बंद रहती है. प्रखंड में इन्हीं तीनों कंपनी के उपभोक्ता ज्यादा है. मोबाइल सेवा बाधित होने के बाद उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है और वे पुरी दुनिया से लगभग अलग हो जाते हैं. अभी चुनाव का समय है और ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टी सुबह से ही अपनी पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए लग जाते है. किंतु मोबाइल सेवा ठप हो जाने के कारण वे बिल्कुल वे पंगू हो जाते है और इन तीनों मोबाइल कंपनियों को जम कर कोसते हैं. मोबइल सेवा बंद हो जाने से इंटरनेट सेवा भी पुरी तरह बंद हो जाती है. इसका सीधा असर मैट्रिक एवं इंटर के छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है. इंटरनेट के माध्यम से वे अपनी परीक्षा की तैयारी में सहायता प्राप्त करते हंै. ग्रामीणों ने इन तीनों मोबाइल कंपनियों को अपनी सेवा में सुधार लगाने की गुजारिश की है, ताकि वे इन कंपनियों के सेवा का लाभ ले सके.
दो महिने से मोबाइल सेवा बाधित, लोग परेशान
कोलेबिरा. प्रखंड में पिछले दो महिनों से मोबाइल सेवा कंपनी एयरटेल, रिलायंस रिम और स्मार्ट की लचर सेवा से उपभोक्ता परेशान हैं. विदित हो कि प्रखंड में एक ही टावर में उक्त तीनों कंपनी के मशीन लगे हुए है. ऐसे में जेनेरेटर में तेल खत्म हो जाने या अन्य कोई तकनीकी खराबी के कारण तीनों […]
