सुबह की बसों को चुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग

सिमडेगा. नगर अपना संस्था के अध्यक्ष चंदन डे ने उपायुक्त से सुबह में रांची जानेवाली बसों को चुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग की है. उनका कहना है कि प्रति दिन सैंकड़ों लोग अपने विभिन्न कार्यों से रांची जाते हैं. किंतु बसों को चुनाव कार्य में लगा दिये जाने से लोगों को काफी परेशानी […]

सिमडेगा. नगर अपना संस्था के अध्यक्ष चंदन डे ने उपायुक्त से सुबह में रांची जानेवाली बसों को चुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग की है. उनका कहना है कि प्रति दिन सैंकड़ों लोग अपने विभिन्न कार्यों से रांची जाते हैं. किंतु बसों को चुनाव कार्य में लगा दिये जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. साथ ही महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होते हैं. बसों को नहीं चलने से विशेष रूप से व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है. उन्होंने कहा है कि कम से कम सुबह में रांची जाने वाली बसों को चुनाव कार्य मुक्त किया जाना चाहिए , ताकि लोगों को सहुलियत मुहैया हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >