:::5:: स्विप कार्यक्रम के तहत हॉकी प्रतियोगिता

फोटो फाइल:17एसआइएम:10-मतदाता शपथ लेते खिलाड़ीसिमडेगा. स्थानीय अलबर्ट एक्का स्टेडियम में प्रशासन के तत्वावधान में एवं जिला हॉकी संघ के सहयोग से मतदाता जागरूकता अभियान स्विप कार्यक्रम के तहत हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उदघाटन उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. […]

फोटो फाइल:17एसआइएम:10-मतदाता शपथ लेते खिलाड़ीसिमडेगा. स्थानीय अलबर्ट एक्का स्टेडियम में प्रशासन के तत्वावधान में एवं जिला हॉकी संघ के सहयोग से मतदाता जागरूकता अभियान स्विप कार्यक्रम के तहत हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उदघाटन उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. खेल के दौरान खिलाडि़यों को मतदाता शपथ ग्रहण भी कराया गया. प्रतियोगिता में नगर पंचायत की टीम ने माधव हरि छात्रावास को 1-0 से, सिमडेगा कॉलेज ए ने सेंट मेरीज एक को 2-0 से, सेंट मेरीज बी ने एसएस हाई स्कूल सिमडेगा को 3-0 से, कोलेज छात्रावास ने गरजा को 3-2 से, सिमडेगा कॉलेज ए ने नगर पंचायत को 2-0 से एवं सेंट मेरीज बी ने सिमडेगा कॉलेज बी को 5-0 से पराजित किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाइक, रामकैलाश राम, मनोज कोनबेगी, दिनेश रावत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >