बजरंग दल के अध्यक्ष समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल

फोटो फाइल:16एसआइएम:8-नये सदस्यों का स्वागत करते लता तिर्कीसिमडेगा. झारखंड मुक्ति मोरचा के प्रत्याशी नियेल तिर्की के आवास पर झारखंड मुक्ति मोरचा युवा संगठन की बैठक लता तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बजरंग दल के अध्यक्ष आकाश सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोरचा की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करनेवाले […]

फोटो फाइल:16एसआइएम:8-नये सदस्यों का स्वागत करते लता तिर्कीसिमडेगा. झारखंड मुक्ति मोरचा के प्रत्याशी नियेल तिर्की के आवास पर झारखंड मुक्ति मोरचा युवा संगठन की बैठक लता तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बजरंग दल के अध्यक्ष आकाश सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोरचा की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करनेवाले लोगों को लता तिर्की ने माला पहना कर स्वागत किया. आकाश सिंह व उनके समर्थकों ने झारखंड मुक्ति मोरचा प्रत्याशी नियेल तिर्की को विजयी बनाने का संकल्प लिया. सदस्यता ग्रहण करनेेवालों में रामजी प्रसाद, राहुल सिंह, सूरज ठाकुर, सुमित बड़ाइक, अजय बड़ाइक, सोनु रमन आदि शामिल हैं. कार्यक्रम में अमरेंद्र किशोर प्रसाद, पतरस एक्का, मो एजाज, रंधीर रंजन, नरेंद्र श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >