राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया

फोटो फाइल:16एसआइएम:15-प्रचार प्रसार करते न्यायकर्मी.सिमडेगा. स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन छह दिसंबर को किया गया. लोक अदालत को लेकर जिले में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है. प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी जा रही […]

फोटो फाइल:16एसआइएम:15-प्रचार प्रसार करते न्यायकर्मी.सिमडेगा. स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन छह दिसंबर को किया गया. लोक अदालत को लेकर जिले में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है. प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी जा रही है. लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है. ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि लोक अदालत में सिविल सूट, सिविल अपील के मुकदमे, उत्पाद अधिनियम, वन अधिनियम, अंतिम प्रपत्र संबंधी मुकदमे, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, चेक बाउंस से संबंधित मुकदमे, विद्युत अधिनियम, वैवाहिक प्रताड़ना के मुकदमे, बैंक ऋण, जमीन दाखिल खारिज, दंड प्रक्रिया आदि के मुकदमे सहित अन्य मामलों का निबटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जायेगा. रविवार को मुख्य रूप से ठेठइटांगर व जलडेगा प्रखंड के विभिन्न गांव में प्रचार प्रसार किया गया. प्रचार प्रसार में सुरेंद्र कुमार शर्मा, शिवेंदु कुमार, मनु ठाकुर आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >