14 एसआइएम:17-बाल वैज्ञानिकों को विदा करते डीइओ व अन्य.सिमडेगा. उर्सुलाइन कान्वेंट बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से पांच बाल वैज्ञानिक का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता के लिए किया गया था. उक्त बाल वैज्ञानिकों को धनबाद में आयोजित राज्यस्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना किया गया. कार्यक्रम के प्रथम दिन 10-13 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था. जिसमें राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय केरया पहान टोली की राधा कुमारी को प्रथम एवं उच्च विद्यालय खूंटीटोली के सुहानी केरकेट्टा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था. वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन 14-17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसमें संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय लचड़ागढ़ के रूपा कुमारी को प्रथम, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय टैंसेर के अंजना तिर्की को द्वितीय एवं संत मेरीज इंटर कॉलेज के सोमटोली के रूपम कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था. उक्त चयनित विद्यार्थी को ही शुक्रवार को राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने के लिये रवाना किया गया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा, सेंट जोंस स्कूल कें प्रबंधक विक्टोर केरकेट्टा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए बाल वैज्ञानिक रवाना
14 एसआइएम:17-बाल वैज्ञानिकों को विदा करते डीइओ व अन्य.सिमडेगा. उर्सुलाइन कान्वेंट बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से पांच बाल वैज्ञानिक का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता के लिए किया गया था. उक्त बाल वैज्ञानिकों को धनबाद में आयोजित राज्यस्तरीय […]
