स्विप कार्यक्रम के तहत हाट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

फोटो: 10 एसआईएम: 12- इवीएम मशीन ऑपरेट करते ग्रामीण.सिमडेगा. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्विप के अंतर्गत सिमडेगा हाट बाजार में इवीएम मशीन के माध्यम से लोगों के बीच मॉक पोल कराया गया. नये युवा मतदाताओें के बीच काफी उत्साह देखा गया. जिनको पहली बार मताधिकार का प्रयोग आसन्न विधान सभा में करना है. साथ ही लोगों […]

फोटो: 10 एसआईएम: 12- इवीएम मशीन ऑपरेट करते ग्रामीण.सिमडेगा. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्विप के अंतर्गत सिमडेगा हाट बाजार में इवीएम मशीन के माध्यम से लोगों के बीच मॉक पोल कराया गया. नये युवा मतदाताओें के बीच काफी उत्साह देखा गया. जिनको पहली बार मताधिकार का प्रयोग आसन्न विधान सभा में करना है. साथ ही लोगों के बीच मतदाता संकल्प पत्र वितरित किया गया. उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा एवं उप विकास आयुक्त ए दोड्डे ने हाट बाजार के लोगों से आह्वान किया कि वे आसन्न विधान सभा में आवश्यक रूप से मतदान प्रक्रिया में भाग लें. इवीएम संचालनकर्ता श्री संजय कुमार ने विस्तार पूर्वक मतदान के तकनीकी पक्ष को लोगांे के बीच प्रचारित किया. मौके पर स्विप के नोडल पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक, रंजीत सिन्हा, उमा शंकर बड़ाइक, राजमोहन मिस्त्री सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >