राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा हुई

फोटोफाइल:2एसआइएम:7-परीक्षा देते बच्चे.सिमडेगा. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज एवं राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा ली गयी. राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिये 76 बच्चों ने आवेदन दिये थे, इसमें 60 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया. 16 अनुपस्थित रहे. वहीं राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 55 बच्चों ने […]

फोटोफाइल:2एसआइएम:7-परीक्षा देते बच्चे.सिमडेगा. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज एवं राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा ली गयी. राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिये 76 बच्चों ने आवेदन दिये थे, इसमें 60 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया. 16 अनुपस्थित रहे. वहीं राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 55 बच्चों ने आवेदन जमा किया था. जिसमें 53 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया तथा दो बच्चे अनुपस्थित रहे. पर्यवेक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा एवं केंद्र अधीक्षक एलिसा सोरेंग व एलिस जोसफिन कुल्लू की देखरेख में परीक्षा संपन्न करायी गयी. परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका को रांची भेजा जायेगा. जहां जांच के बाद परीक्षाफल का प्रकाशन किया जायेगा. परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जायेगी. वीक्षक की भूमिका सोनी सुचिता मिंज, इभा जोजो, सुषमा स्वाती मिंज, हरिश कुमार सिंह, शैलेश प्रदीप किड़ो, लीली सुमानी तिर्की ने निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >