196 पारा शिक्षकों ने परीक्षा में भाग लिया

सिमडेगा. घोचोटोली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में पारा शिक्षकों के लिये डिप्लोमा इन इलेमेंट्री एडूकेशन परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा का विषय उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान अधिगत था. परीक्षा में कुल 196 पारा शिक्षकों ने भाग लिया. एक नवंबर को भी अन्य विषय की […]

सिमडेगा. घोचोटोली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में पारा शिक्षकों के लिये डिप्लोमा इन इलेमेंट्री एडूकेशन परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा का विषय उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान अधिगत था. परीक्षा में कुल 196 पारा शिक्षकों ने भाग लिया. एक नवंबर को भी अन्य विषय की परीक्षा होगी. परीक्षा केंद्र अधीक्षक सुशीला देवी की देख रेख में हुई. वीक्षक की भूमिका राम संजय कुमार, ज्योति प्रभा दत्ता, मो सज्जाद अली, सुरेश प्रसाद चौधरी, दुखु नायक, इबरार आलम, संजय मिश्रा, आमोद कुमार रंजन, इंदु कुमारी ने निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >