राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक किया

फोटो फाइल:30एसआइएम:11-शिविर में उपस्थित न्यायालय कर्मी.सिमडेगा. शंख नदी स्थित छठ घाट में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शिविर आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया गया. शिविर के दौरान लोगों को छह दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को लोक अदालत से लाभ उठाने के लिये […]

फोटो फाइल:30एसआइएम:11-शिविर में उपस्थित न्यायालय कर्मी.सिमडेगा. शंख नदी स्थित छठ घाट में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शिविर आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया गया. शिविर के दौरान लोगों को छह दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को लोक अदालत से लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया गया. ग्रामीणों को जानकारी दी गयी कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझौते के आधार पर विभिन्न मामलों का निबटारा किया जा सकता है. लोक अदालत में सिविल सूट, सिविल अपील के मुकदमे, उत्पाद अधिनियम, वन अधिनियम, अंतिम प्रपत्र से संबंधित मुकदमे, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, चेक बाउंस, विद्युत अधिनियम, वैवाहिक प्रताड़ना, बैंक ऋण, जमीन दाखिल खारिज, दंड प्रक्रिया की धारा, आपराधिक एवं दिवानी समझौते योग्य मुकदमों का निबटारा लोक अदालत के माध्यम से किया जाता है. ग्रामीणों से अपील की गयी कि अधिक से अधिक संख्या में लोग लोक अदालत में उपस्थित हो लाभ उठायें. मौके पर मो साजिद सहित अन्य न्यायालय कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >