बलुआ से मार कर युवक की हत्या

सिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के क्रुसकेला कडरूकोना में बलुआ से मार कर एक युवक की हत्या कर दी गयी. जानकारी के मुताबिक क्रुसकेला घुटटोली निवासी 22 वर्षीय महेश उर्फ गुड्डू लोहरा का बकरी खो गया था. बकरी ढुंढ़ते हुए वह कडरूकोना निवासी महेश मांझी के घर पहुंचा. इसी क्रम में महेश मांझी व गुडू लोहरा […]

सिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के क्रुसकेला कडरूकोना में बलुआ से मार कर एक युवक की हत्या कर दी गयी. जानकारी के मुताबिक क्रुसकेला घुटटोली निवासी 22 वर्षीय महेश उर्फ गुड्डू लोहरा का बकरी खो गया था. बकरी ढुंढ़ते हुए वह कडरूकोना निवासी महेश मांझी के घर पहुंचा. इसी क्रम में महेश मांझी व गुडू लोहरा के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई. आवेश में आ कर महेश मांझी ने बलुआ से मार कर गुडू लोहरा की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में कर अंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >