रोजगार सेवक व पंचायत सेवकों को दिये गये निर्देश

कुरडेग(सिमडेगा). प्रखंड कार्यालय के सभागार में रोजगार सेवक व पंचायत सेवकों की बैठक बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूआइडी प्रभारी सरोज श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में मनरेगा के तहत कूप लाभुकों को शत प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड देने का निर्देश दिया गया. साथ ही प्रत्येक पंचायत में एक […]

कुरडेग(सिमडेगा). प्रखंड कार्यालय के सभागार में रोजगार सेवक व पंचायत सेवकों की बैठक बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूआइडी प्रभारी सरोज श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में मनरेगा के तहत कूप लाभुकों को शत प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड देने का निर्देश दिया गया. साथ ही प्रत्येक पंचायत में एक सौ किसानों को केसीसी का लाभ देने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में वीएलइ के माध्यम से बैंक में फार्म जमा कराने को कहा गया. सभी वीएलइ को केसीसी के लिए किसानों को प्रेरित करने को भी कहा गया. बैठक में रोजगार सेवकों व पंचायत सेवकों के बीच मासिक पुस्तिका व जॉब कार्ड का वितरण किया गया. यूआइडी प्रभारी सरोज श्रीवास्तव ने कहा कि जिनका यूआइडी कार्ड अब तक नहीं बना है वह शीघ्र कार्ड बनवा लें. बैठक में प्रमुख तनुजा कुमारी के अलावा रोजगार सेवक, पंचायत सेवक व प्रज्ञा केंद्र संचालक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >