नगद सहित एक लाख की परिसंपत्ति की चोरीप्रतिनिधिकुरडेग(सिमडेगा). कुरडेग के मार्केट कांप्लेक्स स्थित दुकान नंबर पांच गुड्डू मोबाइल दुकान में बीती रात्रि अज्ञात लोगों चोरी कर ली. जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात्रि मोबाइल दुकान के संचालक बलराम गुप्ता अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे. इसी क्रम में रात्रि में अज्ञात लोगों ने दुकान का ताला तोड़ कर 15 हजार रुपये नगद, 62 मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं पहचान पत्र की चोरी कर ली. जिसकी कीमत लगभग एक लाख आंकी गयी है. सुबह में ग्रामीणों ने दुकान ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी दुकान के संचालक बलराम गुप्ता को दी. श्री गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इमानुएल टोपनो पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली. बलराम गुप्ता ने चोरी से संबंधित मामला दर्ज करा दिया है.बॉक्सस्कूल में तोड़ फोड़ कुरडेग स्थित एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में बीती रात्रि अज्ञात लोगों ने स्कूल में तोड़ फोड़ की तथा कार्यालय में रखे कागजात फाड़ दिये. जानकारी के मुताबिक रात्रि में कुछ लोग कार्यालय का तोड़ कर कमरे में प्रवेश कर गये. संभावत: उक्त लोग चोरी की नियत से कार्यालय में घुसे थे. किंतु कुछ नहीं मिलने के कारण आलमीरा में रखे कागजात को फाड़ दिया . साथ ही खिड़की में लगे शीशे व कुरसी आदि को तोड़ फोड़ दिया. इस संबंध में स्कूल के सहायक शिक्षक राजेश खलखो ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
गुड्डू मोबाइल दुकान में चोरी
नगद सहित एक लाख की परिसंपत्ति की चोरीप्रतिनिधिकुरडेग(सिमडेगा). कुरडेग के मार्केट कांप्लेक्स स्थित दुकान नंबर पांच गुड्डू मोबाइल दुकान में बीती रात्रि अज्ञात लोगों चोरी कर ली. जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात्रि मोबाइल दुकान के संचालक बलराम गुप्ता अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे. इसी क्रम में रात्रि में अज्ञात लोगों ने […]
