फोटो फाइल:28एसआइएम:8-छठ तालाब का निरीक्षण करते पदाधिकारी व अन्यसिमडेगा. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी गनौरी मोची ने छठ तालाब का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने साफ सफाई का भी जायजा लिया. इसके अलावा छह व्रतियों के लिए की गयी सड़क मरम्मत का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. कार्यपालक पदाधिकारी गनौरी मोची ने लोगों से आग्रह किया है कि छठ तालाब के आसपास गंदगी नहीं फैलायें. छठ पर्व को लेकर तालाब परिसर को स्वच्छ बनाया गया है. छठ का पर्व स्वच्छता एवं आस्था का पर्व है. इसे देखते हुए तालाब की सफाई पर विशेष ध्यान दें तथा तालाब परिसर को स्वच्छ रखें. उन्होंने यह भी कहा कि छठ व्रतियों के परेशानियों को देखते हुए सड़क की मरम्मत करा दी गयी है. पूरे सड़क पर मोरम मिट्टी भरा गया है ताकि छठ व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो.मौके पर वार्ड आयुक्त कुलदीप किंडो, विद्यार्थी जी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ तालाब का निरीक्षण किया
फोटो फाइल:28एसआइएम:8-छठ तालाब का निरीक्षण करते पदाधिकारी व अन्यसिमडेगा. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी गनौरी मोची ने छठ तालाब का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने साफ सफाई का भी जायजा लिया. इसके अलावा छह व्रतियों के लिए की गयी सड़क मरम्मत का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. […]
