छठ श्रद्धालुओं के बीच होगा ठेकुआ का वितरण

सिमडेगा. छठ तालाब के निकट छठ पूजा समिति द्वारा 30 अक्तूबर को सुबह में छठ व्रतियों एवं अन्य श्रद्धालुओं के बीच ठेकुआ का वितरण किया जायेगा. ं. समिति के सदस्यों ने आग्रह किया है कि अधिक से अधिक व्रती छठ तालाब आयें और भगवान भास्कर को अर्घ्य दें. समिति के लोगों ने बताया कि छठ […]

सिमडेगा. छठ तालाब के निकट छठ पूजा समिति द्वारा 30 अक्तूबर को सुबह में छठ व्रतियों एवं अन्य श्रद्धालुओं के बीच ठेकुआ का वितरण किया जायेगा. ं. समिति के सदस्यों ने आग्रह किया है कि अधिक से अधिक व्रती छठ तालाब आयें और भगवान भास्कर को अर्घ्य दें. समिति के लोगों ने बताया कि छठ व्रतियों के लिए इस बार विशेष सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी. पूरे छठ तालाब की साफ सफाई करायी गयी तथा विद्युत लाइट आदि के भी प्रबंंंंंंंध किये गये हैं.समिति मे वार्ड आयुक्त कुलदीप किंडो, सुबीर कुमार, श्रीराम पुरी, सुजीत कुमार, महेंद्र , संजय ठाकुर आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >