खरना संपन्न, पहला अर्घ्य आज

फोटो: 28 एसआईएम: 13- खरना पूजा अर्चना करतीं व्रती.सांध्य अर्ध्य आजप्रतिनिधिसिमडेगा. छठ महापर्व के अवसर पर चार दिवसीय महापर्व के क्रम में आज शाम को खरना पूजा व्रतियों द्वारा की गयी. मंगलवार को खरना के अवसर पर व्रतियों द्वारा पुरी शुद्धता के साथ बनाया गया प्रसाद से पूजा अर्चना की गयी. पूजा अर्चना के बाद […]

फोटो: 28 एसआईएम: 13- खरना पूजा अर्चना करतीं व्रती.सांध्य अर्ध्य आजप्रतिनिधिसिमडेगा. छठ महापर्व के अवसर पर चार दिवसीय महापर्व के क्रम में आज शाम को खरना पूजा व्रतियों द्वारा की गयी. मंगलवार को खरना के अवसर पर व्रतियों द्वारा पुरी शुद्धता के साथ बनाया गया प्रसाद से पूजा अर्चना की गयी. पूजा अर्चना के बाद व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया. खरना पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को काफी संख्या में एक दूसरों के घरों में जा कर प्रसाद ग्रहण करते हुए देखा गया. शाम को सभी उम्र के लोगों को समूह बना कर एक दूसरांे के घरों में जा कर प्रसाद ग्रहण करते हुए देखा गया. श्रद्धालुआंे ने पूजा स्थल पर माथा टेकने के बाद व्रतियों के चरण स्पर्श किये. खरना के अवसर पर शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों टोलो में आज विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया तथा रोशनी की व्यवस्था की गयी. खरना के बाद व्रति अब निर्जला उपवास पर रहेंगी. 29 अक्तूबर को सांध्य अर्घ्य दिया जायेगा. 30 अक्तूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >