विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश

रामरेखाधाम मेला को लेकर अधिकारियों व समिति की बैठकफोटो फाइल:27एसआइएम:19-बैठक में उपस्थित डीसी व अन्य अधिकारी.सिमडेगा. समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में चार नवंबर से आयोजित रामरेखा धाम मेला को लेकर पदाधिकारियों व रामरेखाधाम विकास समिति की बैठक डीसी दीप्रवा लकड़ा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रामरेखा धाम मेला में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने पर […]

रामरेखाधाम मेला को लेकर अधिकारियों व समिति की बैठकफोटो फाइल:27एसआइएम:19-बैठक में उपस्थित डीसी व अन्य अधिकारी.सिमडेगा. समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में चार नवंबर से आयोजित रामरेखा धाम मेला को लेकर पदाधिकारियों व रामरेखाधाम विकास समिति की बैठक डीसी दीप्रवा लकड़ा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रामरेखा धाम मेला में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने पर चर्चा की गयी. मौके पर डीसी ने प्रशासन की ओर चाक चौबंद व्यवस्था रखने, पेयजल विभाग के अभियंता को मेला में पेयजल की व्यवस्था करने, जलापूर्ति को लेकर नगर पंचायत कार्यालय से समन्वय स्थापित कर टैंकर की व्यवस्था करने, रामरेखा धाम स्थित डाक बंगले की साफ सफाई करने, सिविल सर्जन को मेला के दौरान चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मेला के दौरान 24 घंटे चिकित्सकों की टीम को सतर्क रखें ताकि आवश्यकता अनुसार उनकी सेवा ली जा सके. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि नियंत्रण कक्ष को सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस किया जायेगा. ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा समय समय पर सूचनाओं को प्रसारित किया जायेगा. एसपी ने कहा कि रामरेखा धाम के वोलेंटियर अपना मोबाइल नंबर नियंत्रण कक्ष के अलावा मेला प्रबंधन समिति को भी उपलब्ध करायें. डीसी श्री लकड़ा ने एसडीओ व एसडीपीओ को नियंत्रण कक्ष का नंबर समय-समय पर प्रचारित करने व जर्जर सड़क को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. बैठक में एसडीओ कार्तिक कुमार प्रभात, एसी नागेंद्र सिन्हा, एसडीपीओ रामगहन उरांव, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाइक, जिला योजना पदाधिकारी गनौरी मोची, बीडीओ बंधन लौंग, जोन टुडू, मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >