संदर्भ बानों के कुरूचडेगा में फैली एंथ्रेक्स का, सीबीसी की टीम ने कुरूचडेगा गांव का दौरा किया , बानो में धारा 144 लागूफोटो: 27 एसआईएम: 20- डीसी दीप्रवा लकड़ा.प्रतिनिधिसिमडेगा. डीसी दीप्रवा लकड़ा ने बानो में किसी भी प्रकार के जानवरों के मांस को नहीं खाने की सलाह लोगों को दी है. प्रखंड में धारा 144 भी लागू कर दिया गया है. उक्त सभी कदम एहतियात के तौर पर बानो के कुरूडेगा में फैली एंथ्रेक्स रोग को नियंत्रण में रखने के लिये किया जा रहा है. डीसी दीप्रवा लकड़ा ने कहा कि गांव के लोग अगले 20 से 25 दिनों तक किसी भी जानवर को नहीं काटे. जानवरों के मांस को भी किसी भी हालत में नहीं खायें. उन्होंने कहा कि रोग को नियंत्रण में रखने के लिए प्रखंड में धारा 144 लगा दिया गया है. उन्होंने कहा कि सीबीसी की टीम सोमवार को कुरूचडेगा गांव का दौरा किया. टीम के लोगों ने गांव के लोगों को उचित सलाह दिया. इधर डीसी ने कहा कि जिस व्यक्ति को घाव हुआ है वह चिकित्सकों द्वारा दी जा रही दवाओं को पूरा खायें. अगर घाव के संपर्क में कोई व्यक्ति आता है तो उसे से भी उक्त बीमारी होने की संभावना प्रबल हो जायंेगी. उन्होंने कहा कि घाव वाले व्यक्ति से नहीं, बल्कि घाव के संपर्क से व्यक्ति दूर रहें.
किसी भी जानवर के मांस को नहीं खायें : डीसी
संदर्भ बानों के कुरूचडेगा में फैली एंथ्रेक्स का, सीबीसी की टीम ने कुरूचडेगा गांव का दौरा किया , बानो में धारा 144 लागूफोटो: 27 एसआईएम: 20- डीसी दीप्रवा लकड़ा.प्रतिनिधिसिमडेगा. डीसी दीप्रवा लकड़ा ने बानो में किसी भी प्रकार के जानवरों के मांस को नहीं खाने की सलाह लोगों को दी है. प्रखंड में धारा 144 […]
