बीमार महिला को सदर अस्पताल भेजा गया

केरसई(सिमडेगा). प्रखंड के किनकेल पंचायत तुरकीन जोर गांव में एक महिला के बीमार होने की सूचना पर बीडीओ दिनेश कुमार मेडिकल टीम के साथ वहां पहुंचे. बीमार महिला ग्लोरिया बिलुंग पिछले दस दिन से बीमार थी. मेडिकल टीम ने उक्त महिला को सदर अस्पताल लाया. इस दौरान गांव में सभा कर बीडीओ ने ग्रामीणों को […]

केरसई(सिमडेगा). प्रखंड के किनकेल पंचायत तुरकीन जोर गांव में एक महिला के बीमार होने की सूचना पर बीडीओ दिनेश कुमार मेडिकल टीम के साथ वहां पहुंचे. बीमार महिला ग्लोरिया बिलुंग पिछले दस दिन से बीमार थी. मेडिकल टीम ने उक्त महिला को सदर अस्पताल लाया. इस दौरान गांव में सभा कर बीडीओ ने ग्रामीणों को एंथ्रेक्स की जानकारी दी तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने मरे हुए जानवरों को नहीं खाने व मर जाने पर उसे जला देने की सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि गांव में यदि कोई व्यक्ति बीमार होता है, तो चिकित्सकों से संपर्क करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >