भगवान चित्रगुप्त की पूजा हुई

25एसआइएम:10-स्थापित प्रतिमासिमडेगा. प्रिंस चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगवान चित्रगुप्त की पूजा आस्था व श्रद्धा के साथ मनायी गयी. मौके पर पंडाल में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गयी. सुबह दस बजे से पूजा अर्चना शुरू की गयी. पूजा अर्चना में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पंडित श्यामसुंदर मिश्रा ने पूजा […]

25एसआइएम:10-स्थापित प्रतिमासिमडेगा. प्रिंस चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगवान चित्रगुप्त की पूजा आस्था व श्रद्धा के साथ मनायी गयी. मौके पर पंडाल में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गयी. सुबह दस बजे से पूजा अर्चना शुरू की गयी. पूजा अर्चना में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पंडित श्यामसुंदर मिश्रा ने पूजा संपन्न करायी. यजमान की भूमिका निशित कुमार व अशोक कुमार ने निभायी. पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया. शाम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीत व संगीत प्रस्तुत किया. 26 अक्तूबर को विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जायेगी. पूजा को सफल बनाने में प्रो निरंजन प्रसाद, नरेश प्रसाद, अजय अखौरी, विनोद कुमार सिन्हा, अभयेंद्र किशोर प्रसाद, अजयेंद्र किशोर प्रसाद, मोहन सक्सेना, संतोष सिन्हा, रवि बक्शी, अधिवक्ता विजय बक्शी, सुरजीत दत्ता, उपेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, अनूज बक्शी, नरेंद्र श्रीवास्तव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >