थाना प्रभारियों के साथ एसपी ने की पहली बैठकफोटो फाइल:22एसआइएम: थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते एसपी.सिमडेगा. एसपी राजीव रंजन सिंह ने जिले में योगदान देने के बाद पहली बार थाना प्रभारियों के साथ बैठक की. बैठक थाना प्रभारियों व अन्य पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. परिचय सत्र के दौरान एसपी श्री सिंह ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के साथ पुलिस का दोस्ताना बरताव होना चाहिए. पुलिस पदाधिकारी जनता के साथ समन्वय बना कर कार्य करें. उन्होंने कहा कि थाना में यदि कोई भी फरियादी आता है तो उसे सम्मान के साथ बैठायें और उनकी समस्याओं को सुन कर समाधान करें. हर थाना में पेयजल की उचित व्यवस्था होनी चाहिए. दो दिनों के अंदर सभी थानों में पेयजल एवं फरियादी को बैठने की उचित व्यवस्था करें. यदि ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित थाना के प्रभारी पर कार्रवाई की जायेगी. एसपी श्री सिंह ने यह भी कहा कि गोपनीय शाखा में शिकायत पेटी लगायी जायेगी. जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत से संबंधित पत्र डाल सकता है. शिकायत पत्र पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक मंे एसडीपीओ रामगहन उरांव, डीएसपी निखिलानंद दास, पुलिस इंस्पेक्टर एसके श्रीवास्तव, बानो पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह के अलावा सभी थाना के थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी उपस्थित थे.
लीड :::::पुलिस जनता से दोस्ताना बरताव करे: एसपी
थाना प्रभारियों के साथ एसपी ने की पहली बैठकफोटो फाइल:22एसआइएम: थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते एसपी.सिमडेगा. एसपी राजीव रंजन सिंह ने जिले में योगदान देने के बाद पहली बार थाना प्रभारियों के साथ बैठक की. बैठक थाना प्रभारियों व अन्य पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. परिचय सत्र के दौरान एसपी श्री सिंह ने […]
