सिमडेगा/बानो : बानो स्थित कुरूचडेगा टोंगरी टोली में महिलाओं ने ओझा-गुणी करनेवाले लोरेंग बडिंग (54) को लाठी-पत्थर से मार डाला. घटना सोमवार रात 10.30 बजे की है. लोरेंगे अपने घर में सोया था. कुछ महिलाएं उसके घर जाकर खाने खिलाने के बहाने उसे साथ ले गये. कुछ दूर जाने पर महिलाओं ने मिल कर लोरंग को मार डाला.
जानकारी के मुताबिक, गांव में अज्ञात बीमारी के पिछले कुछ दिनों में सात लोगों की मौत हो चुकी है. गांव के लोग इसके लिए लोरेंग बडिंग को जिम्मेवार मान रहे थे. लोरेंग की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
