दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं एक साल का एरियर भी नहीं मिला मानदेय नहीं मिलने से काम बंद कियाफोटो: 21 एसआईएम: 18- नगर पंचायत के बाहर काम बंद कर खड़े सफाईकर्मी.प्रतिनिधिसिमडेगा. नगर पंचायत सफाईकर्मियों के घरों में इस बार दीपावली के दीये नहीं जलेंगे. सफाईकर्मियों को दो माह का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. एक साल का एरियर भी बकाया है. मानदेय नहीं मिलने के कारण मंगलवार से सफाईकर्मियों ने काम बंद कर दिया. इससे शहरी क्षेत्र में आज कचड़ा उठाव नहीं हो सका. दीपावली जैसे पर्व के अवसर पर पूरे शहरी क्षेत्र में कूड़े का अंबार लगा है. इधर सफाई कर्मियों ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि वे लोग सबसे निक्रिष्ट कार्य करते हैं. फिर भी उनको नियमित रूप से मानदेय का भुगतान नहीं मिलता है. कर्मा, जीतिया, दूर्गापूजा जैसे त्योहार में भी सफाईकर्मियों को पूरा मानदेय का भुगतान नहीं किया गया था. पर्व बीतने के बाद भुगतान किया गया. कर्मचारियों ने कहा कि हर बार उन लोगों के साथ विभाग द्वारा ऐसा ही रवैया अपनाया जाता है. वर्तमान में जून एवं सितंबर का मानदेय तथा एक साल का एरियर बकाया है.जानकारी के अनुसार अध्यक्ष तथा कार्यपालक पदाधिकारी के बीच सफाई कमचारियों के भुगतान संबंधी फाइल पिछले एक पखवारा से भी ज्यादा समय से घूम रहा है. इस बीच अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी को यह सुधी नहीं आयी कि दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों का मानदेय भुगतान अतिआवश्यक है. आज जब कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया तब आनन-फानन में कार्यपालक पदाधिकारी ने भुगतान का आदेश दिया है. भुगतान की प्रक्रिया लेखापाल द्वारा पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. बहरहाल यही प्रयास कुछ दिनों पूर्व से होती तो सफाईकर्मियों को काम बंद नहीं करना पड़ता. अगर काम बंद नहीं होता तो दीपावली जैसे पर्व पर शहर में गंदगी का अंबार नहीं लगता.
नगर पंचायत सफाईकर्मियों के घरों में नहीं जलेंगे दीये
दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं एक साल का एरियर भी नहीं मिला मानदेय नहीं मिलने से काम बंद कियाफोटो: 21 एसआईएम: 18- नगर पंचायत के बाहर काम बंद कर खड़े सफाईकर्मी.प्रतिनिधिसिमडेगा. नगर पंचायत सफाईकर्मियों के घरों में इस बार दीपावली के दीये नहीं जलेंगे. सफाईकर्मियों को दो माह का मानदेय का भुगतान नहीं […]
