लाभुकों के बीच सिलाई मशीन का वितरण

फोटो फाइल:21एसआइएम:4-कार्यक्रम का उदघाटन करते नपं अध्यक्ष व अन्य.सिमडेगा. स्थानीय नगर भवन में नगर पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया. इस अवसर पर स्वर्ण जयंती रोजगार योजना के तहत कुल 34 लाभुकों को सिलाई मशीन दी गयी. वितरण कार्यक्रम का उदघाटन नगर पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष […]

फोटो फाइल:21एसआइएम:4-कार्यक्रम का उदघाटन करते नपं अध्यक्ष व अन्य.सिमडेगा. स्थानीय नगर भवन में नगर पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया. इस अवसर पर स्वर्ण जयंती रोजगार योजना के तहत कुल 34 लाभुकों को सिलाई मशीन दी गयी. वितरण कार्यक्रम का उदघाटन नगर पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर नपं अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी ने उपस्थित महिला लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जिन्हें भी सिलाई मशीन दी जा रही है, इसका उपयोग करें तथा स्वावलंबी बनें. उन्होंने यह भी कहा कि सिलाई मशीन का रख-रखाव सही ढंग से करें. साथ ही कपड़ा आदि की सिलाई कर आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनें. मौके पर नपं उपाध्यक्ष संतोष देवी, पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, कार्यपालक पदाधिकारी गनौरी मोची, शीतल प्रसाद के अलावा सभी वर्तमान व पूर्व वार्ड आयुक्त उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >