मेजर सहित पांच पुलिस पदाधिकारियों को दी गयी विदायी

सिमडेगा. सार्जेंट मेजर अवध बिहारी सिंह, एसआई विमल सिंह, सलीम खान, बदरे आलम जगदीश सिंह व अरविंद कुमार मांझी के स्थानांतरण होने पर पुलिस क्लब परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि एसपी असीम विक्रांत मिंज एवं विशिष्ट अतिथि डीएसपी निखिलानंद दास उपस्थित थे. समारोह में स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को माला पहना […]

सिमडेगा. सार्जेंट मेजर अवध बिहारी सिंह, एसआई विमल सिंह, सलीम खान, बदरे आलम जगदीश सिंह व अरविंद कुमार मांझी के स्थानांतरण होने पर पुलिस क्लब परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि एसपी असीम विक्रांत मिंज एवं विशिष्ट अतिथि डीएसपी निखिलानंद दास उपस्थित थे. समारोह में स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया गया. एसपी श्री मिंज ने सभी पदाधिकारियों को उपहार देकर सम्मानित किया. एसपी ने कहा कि स्थानांतरण-पदस्थापन सरकारी नौकरी की एक प्रक्रिया है. जिससे सभी को गुजरना पड़ता है. उन्होंने कहा कि जहां भी जा रहे हैं, अपने कार्यों का निर्वहन सही ढंग से करें तथा अपने कर्तव्यों का पालन करें. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता तेजबल शुभम ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >