छह दिवसीय गो पालन प्रशिक्षण शिविर का उदघाटनफोटो फाइल:14एसआइएम:8-कार्यक्रम का उदघाटन करते एलडीएमप्रतिनिधिसिमडेगा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय गो पालन प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम बी बोयपाई उपस्थित थे. छह दिवसीय इस गो पालन प्रशिक्षण शिविर में सिमडेगा एवं ठेठइटांगर प्रखंड के 19 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण सामुएल मुंडू द्वारा दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा.मौके पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए एलडीएम बी बोयपाई ने कहा कि गो पालन कर आर्थिक स्थिति मजबूत बनाया जा सकता है. प्रशिक्षण प्राप्त कर गो पालन में आगे आयें. उन्होंने कहा कि डेयरी फॉर्म की यहां पर अपार संभावनाएं हैं. जिले में दूध की काफी कमी है. गो पालन कर दूध उत्पादन कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं. प्रशिक्षकों ने गाय में होने वाली बीमारियां, उपचार, नस्लों की पहचान की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. प्रशिक्षकों ने डेयरी फार्म स्थापित करने की प्रक्रिया पर भी विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. स्वागत भाषण संस्था के निदेशक जोलजस कुजूर ने किया.इस अवसर पर रूही डंुगडंुग,बिनकस केरकेट्टा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
गो पालन कर आर्थिक स्थित मजबूत बनायें: एलडीएम
छह दिवसीय गो पालन प्रशिक्षण शिविर का उदघाटनफोटो फाइल:14एसआइएम:8-कार्यक्रम का उदघाटन करते एलडीएमप्रतिनिधिसिमडेगा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय गो पालन प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम बी बोयपाई उपस्थित थे. छह दिवसीय इस […]
