लचडागढ़ के तारामनी साहू का ..डांस इंडिया डांस के ऑडिशन में हुआ चयन

सुपर मॉम के लिए रांची में हुआ था ऑडिशनोफोटो: 14 एसआईएम: 1- तारामानी साहूसिमडेगा. जी टीवी का कार्यक्रम डांस इंडिया डांस सुपर मॉम के ऑडिशन में जिले की लचड़ागढ़ की तारामनी साहू का चयन हो गया. फाइनल ऑडिशन के लिए तारामनी साहू को दो नवंबर को कोलकाता में बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक तारामनी […]

सुपर मॉम के लिए रांची में हुआ था ऑडिशनोफोटो: 14 एसआईएम: 1- तारामानी साहूसिमडेगा. जी टीवी का कार्यक्रम डांस इंडिया डांस सुपर मॉम के ऑडिशन में जिले की लचड़ागढ़ की तारामनी साहू का चयन हो गया. फाइनल ऑडिशन के लिए तारामनी साहू को दो नवंबर को कोलकाता में बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक तारामनी साहू को बचपन से ही नृत्य में रुचि थी. जलडेगा के पतिअंबा गांव में जन्मी तारामनी साहू लगभग छह वर्ष की आयु से ही नृत्य करने लगी. ओडिशा में तारामनी साहू ने नृत्य का प्रशिक्षण लिया. तारामनी साहू ने बताया कि नृत्य की प्ररेणा उन्हें नाच मयूरी नाच नामक फिल्म देखकर मिली. फिल्म में अभिनेत्री एक पैर पर नटराज का नृत्य कर रही थी. नृत्य में उसकी बहन दीपा कुमारी ने भरपूर साथ दिया. तारामनी साहू की शादी लचड़ागढ़ निवासी अविनाश साहू से हो गयी. पति भी तारामनी साहू के नृत्य के आड़े नहीं आये. पति ने भी तारामनी का साथ दिया तथा आगे बढ़ने में उनका हौसला बढ़ाया. तारामनी साहू का लगभग छह वर्ष का पुत्र है. तारामनी साहू अभी अपने पुत्र के साथ डांस करती है. वह लगातार अभ्यास कर रही है. पिछले दिनों रांची के हरमू सदानंद चौंक हाउस नंबर 2 स्वागत वैन्यू स्थल पर जी टीवी की ओर से डांस इंडिया डांस सुपर मॉम के लिए ऑडिशन हुआ. ऑडिशन में तारामनी साहू का चयन कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >