समाहरणालय स्थित डीएसपी कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक डीएसपी निखिलानंद दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गयी. सभी थाना प्रभारियों ने पूरे माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में डीएसपी निखिलानंद दास ने कहा कि लंबित मामले का शीघ्र निष्पादन करें तथा फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास करें.
जनता से समन्वय बनायें,अपराध समीक्षा बैठक हुई
समाहरणालय स्थित डीएसपी कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक डीएसपी निखिलानंद दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गयी. सभी थाना प्रभारियों ने पूरे माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में डीएसपी निखिलानंद दास ने कहा कि लंबित मामले का शीघ्र निष्पादन करें तथा फरार वारंटियों को शीघ्र […]

उन्होंने कहा कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें तथा क्षेत्र में पुलिस गश्ती कार्य में भी तेजी लायें. उन्होंने यह कहा कि जनता से समन्वय स्थापित कर कार्य करें. जनता को अपने विश्वास में लें और सूचना तंत्र को मजबूत बनायें. डीएसपी श्री दास ने यह भी कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करें. क्षेत्र को अपराधमुक्त बनायें. बैठक में मुख्य रूप से पुलिस इंस्पेक्टर एसके श्रीवास्तव, कुरडेग थाना प्रभारी एमानुएल टोपनो, केरसई थाना प्रभारी अशरफी पासवान, महिला थाना प्रभारी आरके कुजूर, एएसटीयू प्रभारी विमल सिंह, एसटी-एसटी थाना प्रभारी चुनीराम हेम्ब्रोम आदि उपस्थित थे.