क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतें

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक एसपी असीम विक्रांत मिंज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए एसपी श्री मिंज ने कहा कि लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करें तथा फरार वारंटियों को […]

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक एसपी असीम विक्रांत मिंज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी.
बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए एसपी श्री मिंज ने कहा कि लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करें तथा फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतें. अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर कडी नजर रखें.
उन्होंने यह भी कहा कि गश्ती कार्य में तेजी लायें तथा उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें. बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों से थानावार घटनाओं की समीक्षा की गयी. थाना प्रभारियों ने एक माह को रिपोर्ट एसपी के समक्ष प्रस्तुत किया. बैठक में एसडीपीओ रामगहन उरांव, डीएसपी निखिलानंद दास, पुलिस इंस्पेक्टर एसके श्रीवास्तव, बानो पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, रविंद्र सिंह, अशरफी पासवान, मनोज सिंह, इमानुएल टोपनो, सामुएल लिंडा, बृज कुमार, हरि शंकर सिंह, सुबोध लकडा, हरिशंकर सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >