शपथ पत्र पर रोक लगाने की मांग

सिमडेगा. आरटीआइ कार्यकर्ता इफ्तेखारूल हक ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में मांगे जा रहे शपथ पत्र पर रोक लगाने की मांग उपायुक्त से की है. उन्होंने उपायुक्त को सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग झारखंड सरकार के प्रधान सचिव एसके सत्पथी ने पत्र के माध्यम से […]

सिमडेगा. आरटीआइ कार्यकर्ता इफ्तेखारूल हक ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में मांगे जा रहे शपथ पत्र पर रोक लगाने की मांग उपायुक्त से की है. उन्होंने उपायुक्त को सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग झारखंड सरकार के प्रधान सचिव एसके सत्पथी ने पत्र के माध्यम से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लगने वाले शपथ पत्र पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया था. किंतु इसके बावजूद विभिन्न विभागों द्वारा प्रमाण पत्र बनाने में कार्यपालक दंडाधिकारी स्तर का शपथ पत्र मांगा जा रहा है. इससे आवेदकों को बेवजह आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >