समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया

सिमडेगा. कांग्रेस पार्टी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर जिले की समस्याओं से अवगत कराया है. ज्ञापन में कहा गया है कि नौ अगस्त से 14 अगस्त तक कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले का भ्रमण के दौरान जनसंपर्क अभियान चलाया गया था. इस दौरान क्षेत्र की समस्याएं उजागर हुई. जिसमें सदर प्रखंड के अरानी पंचायत में […]

सिमडेगा. कांग्रेस पार्टी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर जिले की समस्याओं से अवगत कराया है. ज्ञापन में कहा गया है कि नौ अगस्त से 14 अगस्त तक कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले का भ्रमण के दौरान जनसंपर्क अभियान चलाया गया था. इस दौरान क्षेत्र की समस्याएं उजागर हुई. जिसमें सदर प्रखंड के अरानी पंचायत में पुलिया निर्माण का अधूरा एवं मजदूरी भुगतान लंबित, ठेठइटांगर प्रखंड में वृद्धा एवं विधवा पेंशनधारियों का यह कह कर खाता नहीं खोला जा रहा है कि जब आधार कार्ड बनेगा तभी खाता खोला जायेगा, रेंगारीह-कोनमेंजरा रोड काफी अधूरा है, सदर प्रखंड के टैंसेर पंचायत में लोगों को वृद्धा पेंशन, बिजली, इंदिरा आवास आदि की सुविधा मुहैया नहीं करायी गयी है, सहित कई समस्याएं शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >