उपायुक्त ने हॉकी खिलाडि़यों को टिप्स दिये

फोटो फाइल:18एसआइएम:12-उपायुक्त को हॉकी का गुर सिखाते कोचसिमडेगा. उपायुक्त राजीव रंजन सोमवार को लगभग साढ़े चार बजे संत मेरीज स्कूल स्थित हॉकी प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे. इस दौरान उन्होंने खिलाडि़यों को हॉकी के संबंधित कई टिप्स दिये. साथ ही खिलाडि़यों से हॉकी कई टिप्स भी लिये. उन्होंने हॉकी स्टिक पकड़ कर खेल का अभ्यास भी किया. […]

फोटो फाइल:18एसआइएम:12-उपायुक्त को हॉकी का गुर सिखाते कोचसिमडेगा. उपायुक्त राजीव रंजन सोमवार को लगभग साढ़े चार बजे संत मेरीज स्कूल स्थित हॉकी प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे. इस दौरान उन्होंने खिलाडि़यों को हॉकी के संबंधित कई टिप्स दिये. साथ ही खिलाडि़यों से हॉकी कई टिप्स भी लिये. उन्होंने हॉकी स्टिक पकड़ कर खेल का अभ्यास भी किया. उन्होंने कहा कि हॉकी को और भी बढ़वा देने की आवश्यकता है. यह भी कहा कि यहां पर हॉकी अकादमी स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि यहां के खिलाड़ी लगातार सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करें. इस अवसर पर हॉकी कोच प्रतिमा बरवा, हॉकी संघ के महासचिव मनोज कोनबेगी, नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता गनौरी मोची के अलावा प्रशिक्षण केंद्र के बालक-बालिका हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >