खुशियों का संदेश देता है क्रिसमस : बिशप

सिमडेगा : सिमडेगा धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जिलेवासियों को बधाई दी. कहा कि क्रिसमस प्रेम व खुशियों का संदेश देता है. इस मौके पर प्रेम व खुशियों का संचार करें. क्रिसमस का पर्व पारिवारिक त्‍योहार है, जहां हम खुशियां बांटते हैं. क्रिसमस मनुष्‍य जाति के लिए […]

सिमडेगा : सिमडेगा धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जिलेवासियों को बधाई दी. कहा कि क्रिसमस प्रेम व खुशियों का संदेश देता है. इस मौके पर प्रेम व खुशियों का संचार करें.

क्रिसमस का पर्व पारिवारिक त्‍योहार है, जहां हम खुशियां बांटते हैं. क्रिसमस मनुष्‍य जाति के लिए एक नयी आशा लेकर आता है. यह पर्व मनुष्‍य के लिए मुक्ति का संदेश है. उन्होंने कहा कि ईश्वर ने अपने पुत्र यीशु ख्रीस्‍त को संसार में इसलिए भेजा कि सभी मनुष्‍य मुक्ति प्राप्‍त कर सके.

मानव जीवन प्‍यार का जीवन है. यह जीवन शांति का जीवन है. सारा संसार शांति का अभिलाषी है. प्रभु यीशु ख्रीस्‍त इस संसार में शांति देने आये. उन्होंने कहा कि पापों की मुक्ति से मन व दिल को शांति मिलती है. जीवन में एक नयी आशा जगती है. क्रिसमस के इस अवसर पर एक-दूसरे की भलाई एवं सेवा करते हुए प्रेम व खुशियां बांटे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >