सामुदायिक भवन का शिलान्यास

िवकास कार्य में ग्रामीणों से सहयोग की अपील की सिमडेगा : कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विधायक फंड से ठेठइटांगर प्रखंड के मतरामेटा एवं कोलेबिरा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक श्री कोंगाड़ी ने कहा कि सामुदायिक भवन बन जाने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा. भवन का इस्तेमाल सभी […]

िवकास कार्य में ग्रामीणों से सहयोग की अपील की

सिमडेगा : कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विधायक फंड से ठेठइटांगर प्रखंड के मतरामेटा एवं कोलेबिरा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक श्री कोंगाड़ी ने कहा कि सामुदायिक भवन बन जाने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा. भवन का इस्तेमाल सभी लोग मिल जुल कर करेंगे.
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण तरीके से भवन का निर्माण होना चाहिए. साथ ही रख रखाव भी सही ढंग से होना चाहिए. इसकी देखभाल एवं सुरक्षित रखना आपका कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि सौहार्द एवं एकता को बनाये रखें तथा एकजुट होकर चुनाव में अपने उम्मीदवार को पुनः स्थापित करने का काम करेंगे. वोट कटवा से सावधान रहने की जरूरत है.
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शमी आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रावेल लकड़ा, जिला महामंत्री खुशी रामकुमार,अशफाक आलम, मोहम्मद इदरिश, श्याम लाल प्रसाद, सुनील खड़िया, बशीरुद्दीन, रब्बानी खान, हाफिज मोहम्मद अली आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >