सिमडेगा : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर भवन सिमडेगा में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त विप्रा भाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी और तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी. उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू के सेवन से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि लोगों को धूम्रपान या किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादन का उपयोग नहीं करना चाहिए.
तंबाकू जानलेवा है, लोगों को जागरूक करें: डीसी
सिमडेगा : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर भवन सिमडेगा में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त विप्रा भाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी और तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी. उपायुक्त ने कहा कि […]

तंबाकू धीमा जहर है. यह कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है. अपर समाहर्ता आलोक कुमार ने कहा कि तंबाकू शरीर को नुकसान पहुंचाता है. इसका सेवन न करें. अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु महथा ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है. युवा पीढ़ी को तंबाकू के सेवन से हर हाल में बचाना है. न तंबाकू का सेवन करें और न घर परिवार के लोगों को इसका सेवन करने दें.
इस अवसर पर सभी ने धूम्रपान नहीं करने की शपथ ली. मौके पर गुब्बारा उड़ा कर तंबाकू मुक्त जिला बनाने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ आनंद खाखा, नगर परिषद् अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, नगर परिषद् पदाधिकारी, एएनएम, पुलिस के जवान सहित अन्य उपस्थित थे.