बानो : प्रखंड के सोड़ा गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर नागपुरी गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अजीत टोपनो एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी सुभाषचंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से आपसी सौहार्द बढ़ता है.
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गायक जगदीश बड़ाइक ने वंदना गीत प्रस्तुत कर की. इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद कश्यप, पन्ना लाल ओहदार, शिवशंकर सिंह, अटल बिहारी सिंह, सुरेश सिंह, संजय सिंह, जोलेन मुंडू, विनय कश्यप, नंदलाल कश्यप, उमेश सिंह, रूपेश बड़ाइक, महेश सिंह, मदन सिंह, बबलू सिंह, जगनारायण व तुसार सिंह के अलावा अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
