गुमला : अखबार विक्रेताओं का मिलन समारोह

गुमला : गुमला शहर के अखबार विक्रेता हॉकर संघ गुमला का मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को रायडीह प्रखंड के मांझाटोली स्थित शंख नदी के समीप हुआ. समारोह में हॉकरों ने जहां खान-पान के साथ प्रकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया. वहीं डीजे की धुन पर डांस की प्रस्तुती भी दी. हॉकरों ने कहा कि हम […]

गुमला : गुमला शहर के अखबार विक्रेता हॉकर संघ गुमला का मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को रायडीह प्रखंड के मांझाटोली स्थित शंख नदी के समीप हुआ. समारोह में हॉकरों ने जहां खान-पान के साथ प्रकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया. वहीं डीजे की धुन पर डांस की प्रस्तुती भी दी. हॉकरों ने कहा कि हम भी विकास के प्रहरी हैं. हम हर सुबह उन घरों तक पहुंच कर सूचना पहुंचाते हैं. जहां लोगों को चाय की चुस्की के साथ अखबार की जरूरत पड़ती है.

हॉकरों के कारण ही पाठकों तक समय पर अखबार पहुंच पाता है. जिससे पाठक न स्थानीय बल्कि देश-दुनिया की खबरों को अखबार के माध्यम से जान पाते हैं. हॉकरों ने पाठकों से अपील की कि महीने का जो पैसा बनता है. वे समय पर दे दें. ताकि हम आप लोगों तक समय पर अखबार पहुंचा सके.

मौके पर मंचीय कार्यक्रम में संघ की मजबूती पर बल दिया गया. समारोह में विनोद पासवान, प्रदीप कुमार, अनमोल कुमार, रोहित कुमार, छोटू कुमार, अमित कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार, महेश कुमार, कृष्णा कुमार, योगेंद्र कुमार, राजेश कुमार सहित लगभग 100 हॉकर शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >