बानो : ….जब हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला, बाल-बाल बचा पति

बानो : बानो प्रखंड के रोमजोल पहानटोली में हाथियों के झुंड ने शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे बिरजमनी कंडुलना (38) नामक एक महिला को कुचल कर मार डाला. महिला का पति नि:शक्त उंबलन कंडुलना बाल-बाल बच गया. बेटी जान बचा कर भाग निकली. महिला को कुचलने के बाद हाथियों ने पांच घरों को […]

By Prabhat Khabar Print Desk | February 3, 2019 6:38 AM

बानो : बानो प्रखंड के रोमजोल पहानटोली में हाथियों के झुंड ने शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे बिरजमनी कंडुलना (38) नामक एक महिला को कुचल कर मार डाला. महिला का पति नि:शक्त उंबलन कंडुलना बाल-बाल बच गया.

बेटी जान बचा कर भाग निकली. महिला को कुचलने के बाद हाथियों ने पांच घरों को ध्वस्त कर दिया. घर में रखे अनाज भी चट कर गये. घटना की जानकारी मिलने पर रेंजर विनोद कुमार, थाना प्रभारी जोन मुर्मू, वनपाल लोलस बाड़ा, वनरक्षी अविनाश बीसी, लखिंद्र सिंह ने घटना स्थल का जाकर मामले की जानकारी ली.

मृतक के परिजन को तत्काल सहायता राशि के रूप में 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की. बताया गया कि हाथियों का झुंड रामजोल पहानटोली पहुंचा. महिला को कुचलने के बाद हाथियों ने देवचंद्र सिंह, निर्मल सिंह, मनिका, विलियम भुईयां व आसेन सुरीन के घर को ध्वस्त कर दिया. घर में रखे अनाज भी खा गये. ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी हाथी भुरसाबेड़ा जंगल व कोयल नदी के किनारे जमे हैं.

Next Article

Exit mobile version