सिमडेगा : पारिवारिक विवाद से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, मायके वालों ने जतायी हत्‍या की आशंका

।। रविकांत ।। सिमडेगा : जलडेगा प्रखंड के ओडगा में एक महिला ने आत्महत्या कर ली. ओडगा निवासी मनोहर अग्रवाल की धर्म पत्नि राधा देवी (28 ) ने अपने ही घर में मंगलवार की रात्रि में घर में ही आत्महत्‍या कर ली.घटना की सूचना मिलते ही ओडगा ओपी प्रभारी महेंद्र दास सशस्त्र बलों के साथ […]

।। रविकांत ।।

सिमडेगा : जलडेगा प्रखंड के ओडगा में एक महिला ने आत्महत्या कर ली. ओडगा निवासी मनोहर अग्रवाल की धर्म पत्नि राधा देवी (28 ) ने अपने ही घर में मंगलवार की रात्रि में घर में ही आत्महत्‍या कर ली.घटना की सूचना मिलते ही ओडगा ओपी प्रभारी महेंद्र दास सशस्त्र बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.

राधा देवी के मायके वालों का कहना है कि पति पत्नी में बराबर लड़ाई झगड़ा होता रहता था.मारपीट से तंग आकर ही राधा देवी ने आत्महत्‍या की है या उसे मार दिया गया है.

पुलिस एफआईआर दर्ज कर हर पहलूओं पर मामले की जांच में जूट गयी है. लोगों ने बताया कि मंगलवार को भी दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था. बताया जाता है रात को सभी के सोने के बाद राधा ने आत्महत्या कर ली. अब घटना हत्या या आत्महत्या का है यह जांच रिर्पोट आने के बाद ही पता चल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >