कोलेबिरा उप चुनाव को लेकर कमिश्नर ने दिया नक्सलियों पर नकेल कसने के निर्देश

रविकांत साहू@सिमडेगा दक्षिणी छोटानागपुर के कमिश्नर ने कोलेबिरा उप चुनाव को देखते हुए नक्सलियों एवं अपराधियों पर नकेल कसने का आदेश पुलिस प्रशासन को दिया है. कमिश्नर श्रवण साय ने आज कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव को लेकर कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. इस क्रम में श्री साय ने कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के ठेठईटांगर प्रखंड का […]

रविकांत साहू@सिमडेगा

दक्षिणी छोटानागपुर के कमिश्नर ने कोलेबिरा उप चुनाव को देखते हुए नक्सलियों एवं अपराधियों पर नकेल कसने का आदेश पुलिस प्रशासन को दिया है. कमिश्नर श्रवण साय ने आज कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव को लेकर कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. इस क्रम में श्री साय ने कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के ठेठईटांगर प्रखंड का दौरा किया.

ये भी पढ़ें… कोलेबिरा उपचुनाव में सीसीटीवी से वाहनों पर रखी जा रही निगरानी

दौरे के क्रम में वे विभिन्न मतदान केंद्रों पर गये और पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिया. विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद श्री साय ने जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गयी व सुरक्षा का भी जायजा लिया गया.

ये भी पढ़ें… कोलेबिरा विधान सभा उपचुनाव में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

इस क्रम में श्री साय ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोग चुनाव से सप्ताह दिन पहले ही क्षेत्र में नक्सलियों व अपराधियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाएं. नक्सलियों को चुनाव के दिन गड़बड़ी करने से पहले ही उन पर अंकुश लगाने का कार्य करें ताकि चुनाव शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >