कोलेबिरा में कांग्रेस नेताओं का स्वागत

कोलेबिरा : कोलेबिरा विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी की नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने सिमडेगा जा रहे कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार, लोहरदगा के विधायक सुखदेव भगत, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू व पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी थोड़ी […]

कोलेबिरा : कोलेबिरा विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी की नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने सिमडेगा जा रहे कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार, लोहरदगा के विधायक सुखदेव भगत, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू व पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी थोड़ी देर के लिए कोलेबिरा में रुके.
कोलेबिरा में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुनील खड़िया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि कोलेबिरा विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सोच समझ कर युवा प्रत्याशी खड़ा किया है. कांग्रेस की जीत पक्की है. आप सभी मतदाता इनका समर्थन करें.
मौके पर डॉ अजय शाहदेव, किशोर शाहदेव, आलोक दुबे, विनय सिन्हा, संतोष सिंह, कालीचरण मुंडा, संजय पांडेय, ज्योति सिंह, बसिया प्रखंड जिला परिषद सदस्य चैतु उरांव, राजेश ठाकुर, श्याम लाल प्रसाद व रोज प्रतिमा सोरेन के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >