विजेता टीम के खिलाड़ी हुए सम्मानित

जलडेगा : जयंती उच्च विद्यालय गांगुटोली में समारोह आयोजित कर हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. जिला स्तरीय 28वें एसके बागे मेमोरियल महिला हॉकी टूर्नामेंट में पांचवीं बार टीम के विजयी होने पर खुशी जाहिर की गयी. मुख्य अतिथि सेगेंल पार्टी के अनिल कंडुलना ने कहा कि आज के युग में पढ़ाई-लिखाई के साथ खेल […]

जलडेगा : जयंती उच्च विद्यालय गांगुटोली में समारोह आयोजित कर हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. जिला स्तरीय 28वें एसके बागे मेमोरियल महिला हॉकी टूर्नामेंट में पांचवीं बार टीम के विजयी होने पर खुशी जाहिर की गयी. मुख्य अतिथि सेगेंल पार्टी के अनिल कंडुलना ने कहा कि आज के युग में पढ़ाई-लिखाई के साथ खेल भी बहुत जरूरी है.
हॉकी खेल में यहां के खिलाड़ियों ने अनुशासन व खेल भावना से खेला, जो सहारनीय है. समारोह को सत्यनारायण प्रसाद, दोमनिक बरला व फादर दोमनिक बाड़ा सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. इसके पश्चात विजयी टीम के खिलाड़ियों को उपहार देकर मुख्य अथिति व विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण प्रसाद ने सम्मानित किया.
कार्यक्रम का संचालन अलबर्ट बिंलुग ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन फादर फेलिक्स सुमन लकडा ने किया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. समारोह में फादर थोमस सोरेंग, फादर भलेंटाइन केरकेट्टा, फादर बिरीसियुस, ओसकार कुल्लू, प्रमोद कुमार, विकास कुमार, सेबेस्टियन कंडुलना, दीपसन सोरेंग, जेवियर केरकेट्टा, गोरेती डुंगडुंग, अनुपा खेस सहित बालक, बालिका तथा जयंती उच्च विद्यालय गांगुटोली के विद्यार्थी व शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >