हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को मुख्यमंत्री ने दिये 20 लाख रूपये, निक्‍की प्रधान को 10 लाख रुपये

सिमडेगा/रांची : थर्ड यूथ ओलंपिक में रजत पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 20 लाख रुपये देकर सम्मानित किया. 18वीं एशियन गेम्स 2018 में रजत पदक विजेता झारखंड की बेटी निक्की प्रधान को 10 लाख रुपये का सम्मान राशि देकर सम्मानित किया […]

सिमडेगा/रांची : थर्ड यूथ ओलंपिक में रजत पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 20 लाख रुपये देकर सम्मानित किया. 18वीं एशियन गेम्स 2018 में रजत पदक विजेता झारखंड की बेटी निक्की प्रधान को 10 लाख रुपये का सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया.

सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने के बाद निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे के पिताजी सुलकसन टेटे दोनों हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे, जहां दोनों को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार एवं उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बधाई दी.

असोसिएशन की ओर से दोनों को ओड़िशा वर्ल्ड कप पुरुष हॉकी 2018 के प्रोमोशन का हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >