31 काे टाना भगतों के बीच होगा परिसंपत्ति का वितरण

सिमडेगा : समाहरणालय में बुधवार को टाना भगत विकास प्राधिकार की जिला समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने की. बैठक में जानकारी दी गयी कि नगर भवन में 31 अक्तूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर टाना भगतों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जायेगा. टाना भगत परिवारों को सरकार की ओर […]

सिमडेगा : समाहरणालय में बुधवार को टाना भगत विकास प्राधिकार की जिला समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने की. बैठक में जानकारी दी गयी कि नगर भवन में 31 अक्तूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर टाना भगतों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जायेगा.
टाना भगत परिवारों को सरकार की ओर से दी जाने वाली योजनाओं से अच्छादित किया जायेगा. कौशल विकास मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत इच्छुक एवं योग्य टाना भगत परिवार के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने बताया कि गौ पालन के लिए सात टाना भगतों को प्रशिक्षण दिया गया है.
गौ पालन के लिए इच्छुक सभी टाना भगत परिवारों को प्रशिक्षण देने के लिए उपायुक्त ने निर्देश दिया. वहीं जिला कृषि पदाधिकारी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत सिमडेगा अंचल एवं पाकरटांड़ अंचल में अतिरिक्त एरिया का पैक देने का भी निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >