सरकारी जमीन से कब्जा हटाया गया

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के प्रिंस चौक सलडेगा रोड में सरकारी जमीन पर किये गये अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया गया. अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन का भी उपयोग किया गया. वहां पर बनी एक दुकान को जेसीबी से तोड़ दिया गया. ज्ञात हो कि उक्त स्थल पर नगर परिषद द्वारा फुटपाथ […]

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के प्रिंस चौक सलडेगा रोड में सरकारी जमीन पर किये गये अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया गया. अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन का भी उपयोग किया गया. वहां पर बनी एक दुकान को जेसीबी से तोड़ दिया गया. ज्ञात हो कि उक्त स्थल पर नगर परिषद द्वारा फुटपाथ दुकानदारों के लिए मार्केट कांप्लेक्स का निर्माण किया जाना है.
इसके लिये उन्हें जमीन की जरूरत थी. इसी उद्देश्य से उक्त सरकारी जमीन को खाली कराया गया. उक्त जमीन को खाली करने के लिए पूर्व में ही सूचना दी गयी थी, किंतु जमीन पर किये गये अवैध कब्जे को हटाया नहीं जा रहा था. इसके बाद ही प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया. इस मौके पर सीओ पंकज कुमार, नगर परिषद के कनीय अभियंता उत्पला सरदार, सिटी मैनेजर राहिल डुंगडुंग सहित पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मी व नगर परिषद कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >