सिमडेगा : विकास नामक यात्री बस पेड़ से टकरायी, तीन घायल

सिमडेगा : बानो-मनोहरपुर पथ स्थित पाडो में विकास नामक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गये हैं. घायलों को 108 एंबुलेंस से बानो अस्पताल लाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस निरीक्षक अलोक कुमार व थाना प्रभारी जोन मुर्मु घटनास्थल पहुंचे. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विकास नामक […]

सिमडेगा : बानो-मनोहरपुर पथ स्थित पाडो में विकास नामक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गये हैं. घायलों को 108 एंबुलेंस से बानो अस्पताल लाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस निरीक्षक अलोक कुमार व थाना प्रभारी जोन मुर्मु घटनास्थल पहुंचे. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विकास नामक यात्री बस सिमडेगा से मनोहरपुर जा रही थी.

पाडो के पास पहुंचते ही चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया. इससे बस सड़क किनारे स्थित गुमटी से जा टकरायी जिससे गुमटी के परखच्‍चे उड़ गये. इस घटना में गुमटी में बैठे तीन लोग घायल हो गये. घायलों में पाडो निवासी भुनेश्वर सिंह, देवराज महतो (15 वर्ष) व धीरज सिंह (12 वर्ष) घायल हो गये. वहीं बस में सवार कई यात्रियों को भी हल्की चोटें आयी हैं.

इस दुर्घटना में बलभद्र सिंह की गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में बलभद्र सिंह को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना में बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गगयी है. घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर अलोक कुमार व थाना प्रभारी जोन मुर्मू घटनास्थल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >