मिजिल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर रैली निकाली गई

सिमडेगा : मिजिल्स रूबेला टीकाकरण को सफल बनाने के लिए आज स्वास्थ्य कर्मियों ने एक रैली निकाली. रैली सदर अस्पताल से निकाली गई. रैली को हरी झंडी दिखाकर सिविल सर्जन ने विदा किया . रैली सदर अस्पताल से निकल कर मुख्य पथ पर आई. मुख्य पथ से रैली चौक महावीर चौक एवं नीचे बाजार पेट्रोल […]

सिमडेगा : मिजिल्स रूबेला टीकाकरण को सफल बनाने के लिए आज स्वास्थ्य कर्मियों ने एक रैली निकाली. रैली सदर अस्पताल से निकाली गई. रैली को हरी झंडी दिखाकर सिविल सर्जन ने विदा किया . रैली सदर अस्पताल से निकल कर मुख्य पथ पर आई. मुख्य पथ से रैली चौक महावीर चौक एवं नीचे बाजार पेट्रोल पंप पहुंची. रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मी नारेबाजी करते हुए मुख्य पथों से गुजर कर पुनः सदर अस्पताल पहुंची.

रैली में मुख्य रूप से सदर अस्पताल के स्कूल की छात्राएं एवं शिक्षिकाएं शामिल थी . रैली में मुख्य रूप से टीका को लगाना है दो बीमारी को भगाना है, दो बीमारियों को हराएंगे टीका जरुर लगाएंगे आदि नारेबाजी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई .रैली का नेतृत्व मुख्य रूप से सिविल सर्जन , डॉ आनंद खाखा , यूनिसेफ के अनुराग दीक्षित सदर अस्पताल के प्रतिनिधि विमल केशरी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >