श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनः रेलवे ने बढ़ाई रांची-भागलपुर ट्रेन की अवधि; जानें, नया शेड्यूल

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन में रेलवे ने विस्तार किया है. रांची से भागलपुर और भागलपुर से रांची के लिए ट्रेन के नए समय सारिणी की घोषणा की गई है. यह विस्तार यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है.

Shravani Mela Special Train: रेलवे ने श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन 25, 27 और 29 अगस्त को रांची से रवाना होगी. ट्रेन संख्या 08690 रांची-भागलपुर (वाया राजाबेड़ा) श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग रोड, कोडरमा, किऊल और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी. इस ट्रेन का रांची प्रस्थान शाम 5:40 बजे होगा और भागलपुर आगमन अगले दिन सुबह 06:30 बजे होगा.

भागलपुर से 26, 28 और 30 अगस्त को होगी वापसी

वहीं, ट्रेन संख्या 08689 भागलपुर-रांची (वाया राजाबेड़ा) श्रावणी मेला स्पेशल 26, 28 और 30 अगस्त को भागलपुर से प्रस्थान करेगी और सुल्तानगंज, किऊल, कोडरमा, हजारीबाग रोड, बोकारो स्टील सिटी और मुरी होते हुए रांची आएगी. इस ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान सुबह 9:10 बजे और रांची आगमन रात 10:20 बजे होगा.

ये भी पढ़ें- 14वीं JPSC PT में कथित अनियमितता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर 24 अगस्त को सुनवाई

खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा प्रभावित

खड़गपुर-हटिया तीन दिन आद्रा तक ही चलेगी दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जाएगा. इस कारण रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 26, 28 और 29 अगस्त को आद्रा स्टेशन तक आएगी और वहीं से रवाना होगी. इन ट्रेन का आद्रा-हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा.

ये भी पढ़ें- JSSC-CGL और CDPO परीक्षा: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के आदेश पर लगाई रोक, 15 सितंबर को अगली सुनवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >