सरायकेला खरसावां में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. संवेदको को नोटिस जारी करने और जेई को शो काज करने का निर्देश. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जिला परिषद द्वारा योजनाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कुकड़ू प्रखंड में विभाग द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी हासिल किया. 

निर्माण कार्य में मिली अनियमितताएं 

निरीक्षण में  कुकड़ू में निर्माणाधीन आधुनिक बस पड़ाव के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि बस पड़ाव का निर्माण कार्य जिला परिषद द्वारा दो भागों में संवेदकों को आवंटित किया गया है. मेसर्स राजो वाला इंटरप्राइजेज को आधुनिक बस स्टैंड की चारदीवारी, दुकान शेड और मुख्य गेट के निर्माण का कार्य आवंटित है. निर्माणाधीन दुकान शेड भवन के निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसमें भवन की दीवारों और दरवाजों के कई हिस्सों में दरारें देखी गईं, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है. इसके अलावा संवेदक द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रगति भी असंतोषजनक पाई गई. 

निरीक्षण जारी रहेगा

स्थिति पर जिप अध्यक्ष ने विभाग के संबंधित तकनीकी अधिकारियों को स्थल जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यो का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा. साथ ही योजनाओं के अनियमितता पर जांच रिपोर्ट मिलने पर कारवाई किया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल्द लागू होगी नई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के मिलावटखोरों पर एसडीएम साहेब का सर्जिकल स्ट्राइक, 3 क्विंटल मिठाइयां मिट्टी में दफन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >